गोण्डा।एजुकेशन ग्रुप के फाउंडर क्षितिज मिश्रा को बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बशु ने बेस्ट “इंडिया बिज़नेस अवार्ड 2025” से सम्मानित किया। महर्षि पतंजलि एजुकेशन ग्रुप के रूप में 2500 से अधिक केन्द्रों के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ योग प्रशिक्षण केन्द्र और सर्वश्रेष्ठ केन्द्रों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए ग्रुप के फाउंडर क्षितिज मिश्रा को सम्मानित किया गया है जो कसैला गाँव मनकापुर गोण्डा के मूल निवासी है।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा के भारत में योग केन्द्र की संख्या बढाकर हर घर तक अपने योग प्रशिक्षकों के माध्यम से पहुचनें की कोशिश करेंगे।वे अपने योग प्रारीक्षकों के माध्यम योग को भारत में पुनर्जीवित करेंगें।महार्षि पतंजलि एजुकेशन में योग के साथ में गरीब बच्चों के शिक्षा को भी बढावा देता है,जिसके अंतर्गत भारत के समस्त राज्यों में बच्चों को मुफ्त शिक्षा किताबे और कपड़े छात्रवृति के माध्यम से प्रदान की गयी है। शिक्षा के साथ प्राकृतिक आपदा के समय भी सराहनीय कार्य किए गए जैसे कोरोना जैशी महामारी में असहाय लोगो की मदद, बाढ पीडित क्षेत्रो में कैम्प लोगों को भोजन व दवा की बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी गई महर्षि पतंजलि एजुकेशन ग्रुप को मिले। विनीत सिंह, अंकित पाठक, रजनी सिंह, समसुल्ला, सरिता शुक्ला, अजय शुक्ल सहित अन्य खुशी जताई है।

