गोण्डा।बेलसर ब्लॉक क्षेत्र के माधवपुर ग्राम पंचायत में आयोजित खाटू श्याम जागरण और भंडारा कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। दद्दा ओझा ने बताया कि कार्यक्रम में आस पास सहित अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों लोग भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भंडारे देर रात तक चलता रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान डॉ जय प्रकाश ओझा, अमित पांडेय, बबलू ओझा,डॉ राजीव मौर्या,आशीष तिवारी,अतुल शुक्ला, मिंटू ओझा, श्रीकांत ओझा, कुलदीप ओझा, शुभम ओझा, वेदऊ तिवारी, पवन मिश्रा, रवि ओझा, मुन्नू ओझा आदि लोग मौजूद रहे।

