गोण्डा।टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत टीवी के 102 मरीजों को गोद लिया गया।अधीक्षक डा आशुतोष शुक्ला ने कहा कि 102 टीवी मरीजों को गोद लेते हुए पोषण सामग्री जिसमें चना,गुड़,मूंगफली समेत पोषक आहार की पोटली दी गई।

सभी मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह और बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। इसके पूर्व भी शिक्षा विभाग ब्लॉक व ग्राम प्रधानों के माध्यम से कई शिक्षकों के द्वारा मरीजों को गोद लिया गया है।पूर्व में जितने मैरिज टीवी की दवा खा रहे हैं,उन्हें गोद दिलाया जा चुका है।कहा कि जो रोगी संदिग्ध होते हैं उनकी स्क्रीनिंग,बलगम की जांच में धनात्मक पाए जाने पर उपचार किया जाता है। जिससे टीवी को समाप्त किया जा सके।

