गोण्डा।उत्तरप्रदेश सरकार की 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत तरबगंज ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोज पाण्डेय व नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना,उप नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार गुप्ता,कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ के नेता मण्डल अध्यक्ष नर्सिंग नारायन पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया । एडीओ कृषि अनिल मौर्य कृषि विभाग की संचालित योजनाओं पर विस्तार से बताया। एडीओ पंचायत सतीश चंद्र तिवारी ने स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की।
विधायक प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख मनोज पाण्डेय ने सरकार के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम में लोगों से चर्चा करते हुए कहा देवीपाटन मंडल में सबसे ज्यादा तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सरकार की प्राथमिकता है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक लाभ पहुंचाना है। ग्राम पंचायत चंदीपुर की प्रधान सुंदर पति द्वारा गौशाला व मनरेगा में अच्छा काम करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव संजय कुमार,सलमान खान,ग्राम पंचायत सिगहा चन्दा प्रधान प्रतिनिधि विशाल पाठक,ग्राम पंचायत पत्थर प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह,ग्राम पंचायत गडौंली अयोध्या तिवारी और अन्य लोगों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं
तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरफ से आयुष चिकित्सक के द्वारा आयुष औषधियों का स्टाल लगा कर आयुष विधि से उपचार के विषय मे लोगों को बताया गया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका आशा बहू की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

