गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के धुसवा बाजार में शुक्रवार की रात रोशनदान के रास्ते मोबाइल की दूकान में घुसकर अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपये का दस मोबाइल किया पार जांच में जुटी पुलिस।
नेशनल मोबाइल शॉप में शुक्रवार रात अज्ञात चोर रोशन दान से अन्दर घुस गये अन्दर से दरवाजा तोड दिया और दूकान में रखा दस मोबाइल लगभग दो लाख का अज्ञात चोर उठा ले गये । दूकान मालिक महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह दूकान बन्द करके घर चला गया था। शनिवार सुबह आकर दूकान खोला तो देखा कि उसके दूकान का पिछला दरवाजा खुला है और रोशनदान पर जो ईंटा लगा था वह निकला है दूकान में रखा दस मोबाइल गायब है, महेश कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रेहरा बाजार थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। चौकी प्रभारी हुसैनाबाद ग्रिन्ट आशीष सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच की जा रही है शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा।

