नवाबगंज।स्थानीय थाना क्षेत्र के परसापुर गांव के पास गोंडा-अयोध्या हाईवे पर डम्फर की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मृतका के ससुर की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

लौव्वाबीरपुर गांव के तिवारी पुरवा निवासी गोले पुत्र लौटन ने थाने पर दी गई तहरीर में लिखा है कि उनकी बहू रेखा (30)पत्नी शुभकरन परसापुर गांव में सड़क पार कर रही थी तभी गोंडा की ओर से आ रही डम्फर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से महिला डम्फर के पहिये के नीचे दब गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह ने बताया कि डम्फर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

