वजीरगंज,गोंडा।बीआरसी के प्रांगण में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश पांडे के नेतृत्व में नवजात खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी का 51 किलो के वाले से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सहायक अध्यापक नीना दुबे ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर खंड शिक्षा अधिकारी को स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया।
ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने संबोधन में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पारिवारिक या विभागीय कोई भी समस्या होती है तो हम आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़े रहेंगे। समस्याओं के प्रति हम आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। मंत्री आनंद देव सिंह ने अपने संबोधन में समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। अवशेष देयक , सेवानिवृत शिक्षकों की पत्रावली जिले पर प्रेषित करने संबंधी समस्याओं को खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया।। जिस पर उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि हर कार्य में हम आप लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेश सिंह व दयाशंकर प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में तनु बाजपेई , अर्चना पाण्डेय , प्रीति द्विवेदी , स्वपनिल सिंह , उषा गुप्ता , दीप्ती तिवारी , अमर बहादुर सिंह,राजन दूबे , प्रमोद सिंह , सुरेंद्र प्रताप सिंह , माधवराव शुक्ला , कन्हैयालाल मौर्य , प्रदीप शुक्ला , मनोज शर्मा , राधेश्याम तिवारी , रवींद्र मौर्य , राजकुमार , राकेश सिंह , ओम द्विवेदी , प्रदीप पाण्डेय समेत शिक्षक मौजूद रहे ।

