नवाबगंज,गोंडा।छात्रवृति परीक्षा मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसापुर के बच्चों ने नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय का मान बढाया है। प्रधानाचार्या नीलम मिश्रा ने बच्चो का माल्यार्पण कर उत्साह वर्धन किया। टीचर स्टाफ ने प्रतिभागी बच्चो को आशिर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। बीते नवम्बर माह मे जनपद मुख्यालय पर राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा आयोजित की गई थी।
जिसका परिणाम 28 फरवरी 2025 को घोषित हुआ।स्कॉलरशिप इग्जाम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसापुर के हिमांशु यादव 96 अंक प्राप्त करके जिले में बीसवां स्थान प्राप्त किया। सौरभ यादव और प्रिया साहू ने इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये। उक्त छात्रों ने परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर माता-पिता, अपने शिक्षक और शिक्षिकाओं तथा विद्यालय का मान बढ़ाया है। बच्चों का विद्यालय में सम्मान किया गया। टीचर स्टाफ मे अवधेश सिंह, संजू सिंह, कविता, संगीता, पूजा सहित दर्जनो बच्चे उपस्थित रहे।

