गोंडा।मनकापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजबनगर में सोमवार को पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीडीए की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी मनकापुर विधानसभा प्रत्याशी विजय पासवान किया।

श्री पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानो और किसानों को ठगने का काम कर रही है। इन्होंने कहा था हमारी सरकार बनेगी तो किसने की आय दुगनी होगी, गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा, लेकिन खाद और बीज के दाम बढ़ गए, बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार ने कोई भी रोजगार का अवसर नहीं उपलब्ध कराया,भर्ती निकलती है उससे पहले पेपर लीक हो जाता है।
पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों के साथ सरकार दोहरा रवैया अपना रही है, जो लोकतंत्र पर प्रहार है। आने वाले समय में जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। राष्ट्रीय सचिव व सपा नेता पवन कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पीडीए की बैठक में एहसान अहमद, विनय पासवान, यार मोहम्मद, राम औतार, पंकज तिवारी, देव सिंह, प्रेम कुमार, आशा राम मौर्य, राम नाथ यादव, छोटू यादव, लालमणि चौहान,बेचू यादव, अब्दुल गफ्फार, सियाराम मौर्य, राम चरित मौर्य, शिवपूजन मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

