गोंडा।हलधरमऊ के कम्पोजिट विद्यालय सोनहरा में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा अतुल कुमार तिवारी द्वारा माँ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतीकरण कर सभी का मनमोह लिया गया। होली और सोशल मीडिया के प्रभाव पर नाटकीय मंचन के साथ योग आदि पर जबरदस्त प्रस्तुतीकरण किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कम्पोजिट विद्यालय सोनहरा के 9 विद्यार्थी चयनित हुये है। इसी विद्यालय से विपिन कुमार विश्वकर्मा को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त एआरपी राखाराम गुप्ता के द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को साइकिल भेंट किया गया।

एआरपी राखाराम गुप्ता ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा अतुल कुमार तिवारी के कर कमलों द्वारा विपिन विश्वकर्मा को साइकिल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर बीएसए गोण्डा ने कहा कि कभी जनपद में 2 बच्चों का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ करता था लेकिन आज 254 सीटों के सापेक्ष शतप्रतिशत बच्चों का चयन होता है। वही कंपोजिट विद्यालय सोनहरा से नौ बच्चों का चयन तथा जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करना अपने आप मिशाल है। एआरपी राखाराम के द्वारा साइकिल भेट कर बच्चों के मनोबल को बढ़ाया गया है। सभी को मिलकर मेधावियों को प्रोत्साहित करना चाहिये। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 9 बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
बता दे कि राष्ट्रीय आय में योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन के उपरान्त प्रत्येक छात्र को सरकार द्वारा 48000 दिया जाता है। अभी तक कुल 26 बच्चों का चयन कम्पोजिट विद्यालय सोनहरा से हुआ है।
राम सुख प्रभारी प्रधानाध्यापक,कंपोजिट विद्यालय सोनहरा ने बताया कि पिछले तीन वर्षो से विद्यालय के बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त कर रहे है। उन्होंने सभी अभिभावकों से गुणवत्ता के आधार पर अपील किया कि अपने बच्चों का नाम एक अप्रैल से विद्यालय में लिखवाये।
प्रमोद कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान सोनहरा ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय सोनहरा हमारे ग्राम सभा सोनहरा का आदर्श विद्यालय है, जिसमें अब भौतिक परिवेश के साथ-साथ गुणात्मक पृष्ठीभूमि तैयार हुआ है यहां से बच्चों का चयन इस बात का द्योतक है।
इस कार्यक्रम का संचालन एआरपी राखाराम गुप्ता द्वारा किया गया। ग्राम सभा सोनहरा के प्रधान प्रमोद कुमार पांडेय, कम्पोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम सुख, सहायक अध्यापक उमेश चंद्र चतुर्वेदी, प्रियंका रानी, दीपा रानी, प्रज्ञानंद मौर्य, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रयाग दत्त पांडे, धरनीधर ओझा, अभिभावक बलदेव तिवारी, प्रयागदत्त तिवारी, पुट्टी तिवारी के साथ बालपुर से शिक्षिका सरोज यादव व सुश्री अर्चना शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

