इमरान अहमद
गोंडा।नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा किसुनदास पुर मार्ग पर कोल्हमपुर के पास सम्मय माता मंदिर के करीब सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे श्रद्धालुओं से भरी कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त हुई कि कार में बैठी एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने बताया कि ट्रक गैस सिलेंडर लादकर किसूनदास कटरा शिवदयाल गंज की ओर जा रही थी और कार में सवार एक महिला समेत चार लोग अयोध्या धाम से दर्शन पूजन कर धानेपुर गांव जा रहे थे अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई और उसमें सवार एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से हो गये। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। वही गंभीर रूप घायल महिला रागिनी पांडेय पुत्री दिवाकर पांडेय उम्र लगभग 28 वर्ष की मौत हो गई।
घायल दिवाकर पांडेय पुत्र पेशकार उम्र लगभग 50 वर्ष, आशुतोष पाण्डेय पुत्र दिवाकर उम्र 26 वर्ष,अविरल पांडेय दिवाकर पांडेय उम्र लगभग 10 वर्ष,रवि तिवारी पुत्र अशोक कुमार निवासी सोमरई,बाबागंज धानेपुर गोंडा निवासी हैं। कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने बताया कि मृतक महिला रागिनी पांडेय का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गोंडा भेजा गया है। वहीं घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया गया है। और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

