गोंडा।शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान आरोग्य मेला प्रत्येक रविवार को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आयोजित किया जाता है।मेले में आसपास व गांव के लोग जो स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहते थे। और उन्हें अस्पताल तक जाना होता था। अब प्रत्येक नागरिकों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जाना इस मेले का प्रमुख उद्देश्य है।
रविवार को आयुष्मान आरोग्य मेला की आंखों देखी हाल पड़ताल की,त़ो आंखें खुली की खुली रह गई। टीम आयुषमान्य आरोग्य मंदिर बौरिहा तरबगंज पहुंचा और देखा कि गठित टीम के अनुसार मौके पर डॉ० ओमप्रकाश भारती चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट राकेश शुक्ला, स्टाफ नर्स संयोगिता सिंह, वार्ड बॉय प्रेम नारायण सिंह, सफाई कर्मी व चौकीदार मुकेश कुमार मौके पर मौजूद थे। इलाज हेतु मौके पर मरीज आए हुए थे, वहीं मेले से आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका व आशा नदारत रहीं। पूछने पर पता चला की आशा आंगनबाड़ी में कभी नहीं आती है। अधीक्षक नवनीत गौरव सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका की ड्यूटी तो है पर जाती नहीं है। क्यों नहीं जाती है इस संबंध में हमें जानकारी नहीं है। इलाज कराने आए लोगों से स्वास्थ्य सुविधा के विषय में पूछा गया तो उन्होंने बताया की इस स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन आने वाले ही स्टाफ मौजूद रहते है। यदि यहां पर जिले से विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई जाए तो आम जनमानस को अच्छी चिकित्सा सुविधा हो पाएगी।

