लखनऊ।रविवार को उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की एक बैठक सूबे की राजधानी विधायक निवास रायल होटल लखनऊ में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश भर के सहायता प्राप्त जूनियर हाइस्कूलों में कार्यरत लिपिकों का ग्रेड पे माध्यमिक विद्यालयों की भांति 1900 से 2000 करने, चयन वेतन व प्रोन्नत वेतनमान देने संबंधी शासनादेश निर्गत कराने, 20 प्रतिशत के स्थान पर शत प्रतिशत अध्यापकों को प्रोन्नत वेतनमान देने, न्यूनतम एक लिपिक व तीन सहचर नियुक्त करने वरिष्ठ सहायक अध्यापक का प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति व कार्यवाहक प्रधानाध्यापक को प्रधानाध्यापक का वेतनमान देने व न्यूनतम चार सहायक अध्यापक की नियुक्ति कराने, 62 वर्ष की सेवा पर सेवा निवृत्त होने वाले अध्यापकों को ग्रेच्युटी प्रदान करने संबंधी शासनादेश जारी कराने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय ने की।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व उन्नाव जिलाध्यक्ष अशोक पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, सहदेव सिंह चौहान प्रदेश संगठन मंत्री, सियानंद लाल व आलोक यादव प्रदेश संयुक्त मंत्री, जिलाध्यक्ष संभल विनोद कुमार नन्द, विनीत कुमार गौतम संभल, राजेंद्र कुमार वर्मा बाराबंकी, फतेहपुर जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह, बाबू सिंह फतेहपुर, महेंद्र चौराहा जिलाध्यक्ष बांदा,हीरा चौरीहा, कमलेश गुप्ता व राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय बांदा, विनय त्रिपाठी जिलाध्यक्ष इटावा, शाहनवाह अतहर मंडल अध्यक्ष कानपुर, अंकित शुक्ल व मो०इमरान इटावा, सुशील सिंह अध्यक्ष गोंडा, ज्ञान प्रकाश जिला मंत्री उन्नाव व मसरूर अब्बास जिला संयोजक लखनऊ सम्मिलित रहे।

