मुश्ताक अहमद
गोंडा।मनकापुर सुरक्षित विधानसभा में सपा का पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम रविवार को नवाबगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत माझा राठ में सपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव व दिग्विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
पीडीए के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के मनकापुर सुरक्षित विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता विजय पासवान ने पीडीए के मतलब को विस्तार से बताते हुए कहा कि 2012 से 2017 तक सूबे की बागडोर सीएम अखिलेश यादव के हाथ में थी। श्री यादव द्वारा कराए गए कार्यों को बताया। और कहा कि 102 एंबुलेंस सेवा, समाजवादी पेंशन, 108 एंबुलेंस सेवा व लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन योजना, शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने का कार्य सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया था। बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री पासवान ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए 2027 में अखिलेश यादव को सीएम बनाना होगा।

श्री पासवान ने कहा कि बाबा की सरकार में किसान, मजदूर व युवा वर्ग परेशान है। मंहगाई की बोझ तले आम आदमी दबा हुआ है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भाजपा पीडीए की दुश्मन है।कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ पे आधारित पार्टी है। बीजेपी का अर्थ होता है भारतीय झुट्ठा पार्टी। झूठ बोलकर पीडीए के लोगों को गुमराह करती है। महाकुंभ में 70 करोड़ की बात कहकर हिंदू जनमानस को गुमराह किया जा रहा है। 70 करोड़ का मतलब है कि 120 करोड़ हिन्दू आबादी में आधे से ज्यादा आबादी को कुंभ स्नान करने की बात कही जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि हकीकत यह है कि दो से तीन हजार हिन्दू आबादी वाले गांवों के 100 से ज्यादा लोग कुंभ स्नान के लिए गए ही नहीं। न हमारे गांव से आधे से ज्यादा हिन्दू आबादी नहीं गई न आपके गांव से आधे से ज्यादा आबादी कुंभ स्नान करने नहीं गई। तो फिर 70-75 करोड़ की भीड़ आई कहां से।
इस मौके पर सपा पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रांतीय सचिव केशव राम मौर्य, सपा नेता मनोज चौबे, प्रदीप यादव, यार मोहम्मद, रमेश यादव, अखिलेश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

