इटियाथोक,गोंडा।इटियाथोक विकास खंड परिसर में भाकियू अंबावता के द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया इस धरने में 9 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अभय सिंह को सौंपा गया।
इन मांगों में मुख्य रूप से सभी ग्राम सभा में खराब नलकूपों को सही कराया जाए,पात्र किसानों को मनरेगा के तहत सिंचाई के लिए तालाब दिया जाए, प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र गरीबों को पारदर्शिता से लाभ दिलाया जाए, क्षेत्र में घूम रहे जानवरों को गौशालाओं में पहुंचाया जाए ,पात्र किसानों को वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन सहित सभी लाभ दिलाया जाए, सरकार के द्वारा दिए जा रहे राशन योजना में कोटेदारों के द्वारा प्रति यूनिट कटौती की जा रही है उसको बंद किया जाए, किसानों का कर्ज माफ किया जाए, आधार बनाने के लिए जो शोषण किया जा रहा है वह बंद हो ,बिजली विभाग में बिजली कर्मचारियों के द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है पैसा लेकर रसीद नहीं दी जा रही है स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है ऐसे कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद मिश्रा मंडल अध्यक्ष, प्रभु नाथ सिंह युवा जिला प्रवक्ता बलरामपुर ,जितेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष बलरामपुर, राम मनोहर ब्लॉक सचिव तुलसीपुर राजेंद्र प्रसाद जिला सचिव गोंडा, रामकुमार ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक, रामदेव ब्लॉक मंत्री, सुखराम सिंह जिला मंत्री,शेष राम गुप्ता जिला अध्यक्ष ,कृष्णावती महिला जिला अध्यक्ष ,प्रकाश पाल, मीडिया प्रभारी पवन द्विवेदी, गीता देवी, सूरज लाल वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

