रियाजुद्दीन
नवाबगंज,गोंडा।विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता को बढ़ाती है। आज के आधुनिक युग में विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देती है। उक्त विचार नवाबगंज के जवाहर चौक स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान माझाराठ गंगाराम यादव ने व्यक्त किया।
प्रदर्शनी में बच्चों ने इलेक्ट्रिक ट्रक, सोलर सिस्टम, एसिड रेन, वायु प्रदूषण, चंद्रयान 3 इसरो, माइक्रोस्कोप, वेल्कानो, एन्शिएन्ट एंड मॉडर्न लाइफ, पाचन तंत्र जैसे मॉडल बनाकर अभिभावक और अतिथियो का दिल जीत लिया। प्रदर्शनी का पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, विद्यालय प्रबंधक संजय प्रजापति और समिति के पदाधिकारी रामबाबू कसौधन, विश्व नाथ गुप्ता, अमबरीश, सन्तोष आर्य ने संयुक्त निरीक्षण कर बच्चों से प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी हासिल की। बच्चों द्वारा मॉडल से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी देने पर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदर्शनी में मॉडर्न तैयार करने में बच्चों द्वारा किए गए प्रयास और अभिभावकों के परिश्रम को सराहा। प्रधानाचार्या नेहा तिवारी ने प्रदर्शनी में आए अतिथियों और अभिभावको के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर हेमंत, दिव्या, आमना; ईदा, प्रतिभा, सुनीता, संध्या, अंजलि, खुशी, नसरीन, जीनत का प्रयास सराहनीय रहा।

