गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।कम्पोजिट विद्यालय विशुनपुर खरहना के प्रधानाध्यापक विजय कुमार लगभग 52 वर्ष निवासी सहजौरा के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अचानक चले जाने से छात्र,शिक्षक व अभिभावकों में गहरा दुख है।
भाई शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि,बुधवार रात्रि में ह्रदय घात आ जाने से मौत हो गयी। जैसे ही यह खबर फैली, विद्यालय परिसर में मिली शोक का माहौल छा गया। वो अपने पीछे दो बेटा अतुल कुमार(28),अरुण कुमार(19)व एक बेटी सीमा (25)को छोड़ कर गये।
शिक्षकगण,विद्यार्थी और स्थानीय लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
खंड शिक्षा अधिकारी रेहराबज़ार रमेश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,”विजय कुमार केवल एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत थे। उनका योगदान अमूल्य रहेगा।
छात्रों ने बताया कि वे एक बेहद मिलनसार और ज्ञानवान शिक्षक थे, जो हमेशा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते थे।उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।इस अवसर पर तुलसीराम,
रमेश मिश्रा,आनंद प्रताप सिंह, खालिद,मरगूब,अरशद अब्बासी,श्रीराम,महेश वर्मा,राजेश वर्मा,दिलीप कुमार,राजेंद्र शर्मा,
शमशुल्लाह ,फैजान खां, संतोष कुमार व सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया ।

