शरीफ अहमद अंसारी
शारदा नगर,खीरी।लखीमपुर खीरी की रेंज शारदा नगर में वन विभाग की मिलीभगत से वन माफियों की बल्ले-बल्ले है। यही वजह है कि इस रेंज के अंतर्गत अवैध कटान बड़े पैमाने पर परवान चढ़ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक शारदा नगर रेंज की वन बीट उसिया के क्षेत्र में कई जगह रात के अंधेरे में कटान होता है। वन दरोगा श्यामकिशोर शुक्ला व क्षेत्रीय ठेकेदार के बीच अच्छे संबंध हैं।
सूत्रों की मानें तो ठेकेदारों से मोटी रकम लेकर वन विभाग पेड़ों पर आरा चला रहे है। इस अवैध कटान में कथित पत्रकार भी शामिल हैं। वहीं पत्रकारो द्वारा ख़बर प्रकाशित करने पर ठेकेदारों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।
रविवार की रात में ग्राम पंचायत पिपरा नदीपार में एक गूलर का हराभरा पेड़ काट लिया ग्राम पंचायत पतरासी का मजरा मुरादनगर में भी अवैध गूलर का पेड़ विना परमिट काट कराया इसके मामले में जब भी पत्रकारों द्वारा फोन से जानकारी ली गई तो बताया जाता है कि मुझे इसके मामले में कोई जानकारी नहीं है। उच्च अधिकारी द्वारा जब तक सख्त कार्यवही नहीं की जाएगी तब तक वन विभाग की लकड़ी ठेकेदार की दुकानें चलती रहेंगी।वन विभाग पर्यावरण को नष्ट करने में तुला हुआ है।

