देवरिया।भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भिंगारी बाजार में अब्दुल अजीज मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में निशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर शफी अहमद ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन विगत 5 वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है उनके पिता डॉक्टर अब्दुल अजीज इस क्षेत्र के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक थे उनकी स्मृति में इस निशुल्क शिविर का प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जाता है।
आज सुबह 10 बजे से ही मरीजों की भारी भीड़ शिविर में इकट्ठा होना शुरू हो गई थी शिविर में 1000 से ऊपर मरीजो को होम्योपैथी के विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा देखा गया है एवं उन मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया है। देवरिया से आए होम्योपैथी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के परिवेश में होम्योपैथिक इलाज जीवन रक्षक के साथ-साथ सस्ता और सुविधाजनक है क्योंकि होम्योपैथिक चिकित्सा लाभार्थ के लिए नहीं बल्कि सेवा करने के उद्देश्य से होम्योपैथिक चिकित्सा करते हैं उक्त अवसर पर गोरखपुर से आए चिकित्सकों मे डॉक्टर पी के शाही डॉक्टर अंकुर श्रीवास्तव डॉक्टर मोहम्मद तैयाब डॉ संजय सिंह डॉक्टर डी एस सिंह डॉ अवनीश मिश्रा डॉक्टर मेरिया अल्तमस डॉ अनिल दुबे आदि प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहे। विजल कंपनी से पन्नालाल जी चंदन राय आर एस भार्गवा कंपनी से अश्वनी मिश्रा लाइफ होमियो केयर से दीपक सिंह न्यू लाइफ से आशुतोष राय एवं अन्य कंपनियों के एम आर उपस्थित रहे। शिविर में आए हुए सभी चिकित्सकों के प्रति उक्त शिविर के संयोजक डॉक्टर शफी अहमद ने आभार व्यक्त किया।

