गोण्डा।301 गौरा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का आगमन हुआ।एक कार्यक्रम के लिए जाते हुए नेता प्रतिपक्ष गौरा चौकी-बभनान मार्ग पर प्रदेश सचिव रईस अहमद का आवास पर रुके।जहाँ लोगों ने इस अवसर नेता प्रतिपक्ष के लिए खूब नारे लगाए।प्रदेश सचिव रईस अहमद ने नेता प्रतिपक्ष को पार्टी का प्रतीक चिन्ह और वस्त्र भेंट किया।

वहीं समाजवादी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की सबसे बड़ी आवश्यकता अपने वोटो की बचाने की है,सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का दायित्व है कि अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहे।फर्जी वोट बढ़ाने ना दें,और सही वोट काटने ना दे।और हम सबको मिलकर पार्टी के लिए काम करना है और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जिसको टिकट देंगे सब लोग मिलकर लड़ाये और जिताइए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन पूर्व प्रत्याशी सदर सूरज सिंह राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन लाल यादव जिला प्रवक्ता जावेद उर्फ मंटू युजन सभा की प्रदेश महासचिव सुशीला गौतम जिला उपाध्यक्ष जीतू निषाद जिला सचिव कस्तूरी यादव छात्र सभा के प्रदेश सचिव महेश यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ संजय साहू विधानसभा अध्यक्ष इस्लाम चौधरी जिला पंचायत सदस्य अनुराग पटेल शाहिद भाई महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष प्रतिभा यादव महेश वर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य बुनने प्रधान नसीर अहमद मोहम्मद अनस मोहम्मद तल्हा गोलू प्रजापति रवि गौतम मोहम्मद राशिद सुबरती मोहम्मद अजहरूद्दीन रामकृपाल रामसनेही कश्यप आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

