गोन्डा।श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार गोंडा द्वारा अष्टम श्री बालाजी महोत्सव में आयोजित दिव्या संगीत में श्री राम कथा का आयोजन श्री नूरामल मंदिर प्रांगण स्टेशन रोड गोंडा में चल रहे के श्री राम कथा के तृतीय दिवस का दिव्य संगीतमय हनुमंत पूजन वैदिक मंत्र उच्चारण से दूध,गेहुं और सिंदूर से अभिषेक अर्चन कराया गया।

पूजन कार्यक्रम में कथा व्यास परमपूज्य पीठाधीश्वर संत श्री रविशंकर जी महाराज “गुरु भाई” के देखरेख में हुआ। कथा में मंगलवार को सांयकाल भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की कथा का वर्णन हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री राम का जन्म होते ही लोग खुशियां मनाने लगे बधाइयां देने लगें, झूमने और नाचने लगे। बधाई भजनों पर भक्तों ने खूब झूम कर नृत्य किया।श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के सदस्यों द्वारा भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर भक्तों के बीच खिलौने से संबंधित उपहारों की बारिश की। भगवान श्री राम का रूप मैं छोटे से बालक का नाम शिवार्थ गुप्ता था। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती माला देवी और शंकर कुशवाहा रहे। उसके बाद आरती हुई फिर सभी भक्तों ने नुगती दाने , छप्पन भोग, केक और फल का प्रसाद ग्रहण किया।
कथा के दौरान कमेटी के सुनील रस्तोगी, अनुराग शर्मा, अनूप कुशवाहा, अमित गुप्ता,उषा रस्तोगी, रिंकी रस्तोगी, रूही टंडन, कामिनी कुशवाहा, कृष्णा कली ,भावना सोमानी ,नेहा गुप्ता, संतोषी सोनी, आकृति सोनी,शिखा गुप्ता, खुशबू गुप्ता, पल्लवी गुप्ता,पूनम गुप्ता, मधु श्री शर्मा, रेनू कसौधन, वर्षा कसौधन, लक्ष्मी सोनी, नैंसी कसौधन, ज्योति कसौधन, पूजा आर्य सहित भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

