अयोध्या।अयोध्या की बेटी दीक्षा श्रीवास्तव ने जिले का नाम रोशन किया है। दीक्षा श्रीवास्तव को भारत का सबसे प्रतिष्ठित संस्था भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयनित किया गया है। यह खबर सुनते ही दीक्षा के गांव जाना बाजार और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। एक दूसरे को लोग मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
दीक्षा श्रीवास्तव अयोध्या जिले के विकासखंड तारुन की जाना बाजार निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव की बेटी है। दीक्षा के परिवार में खुशी का माहौल है और उनके माता-पिता को अपनी बेटी पर गर्व है।
दीक्षा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। और यह दिखाता है कि यदि कोई अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करता है, तो वह किसी भी बुलंदी पर पहुंच सकता है।

