मुश्ताक अहमद
गोंडा। जिले के वजीरगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत नौबस्ता के पयागपुर में चार वर्ष के अंतराल के बाद एक बार पुनः शुक्रवार को जनहित मेले लगा। मेले का औपचारिक उदघाटन अपर जिला जज दानिश हसनैन ने किया। श्री हसनैन ने मेला में जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने की आयोजक के उद्देश्य की सराहना की। इस मौके पर लोक अदालत लगा। मेले में अधिवक्ता मनोज पांडेय, रविंद्र पांडेय, खुशीराम तिवारी ने 20 लोगो को विधिक सलाह दी। मेले में ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

कक्षा 9 से 12 के दो सौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रतियोगिता में मेरिट के आधार पर पहले तीन व उसके बाद शीर्ष 10 प्रतिभागियों को एक वर्ष तक 2 हजार व 15 सौ रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। पयागपुर में लग रहा एलईडी फैक्टरी में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाणपत्र के साथ रोजगार भी दिया जाएगा। मेले में पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल की पत्नी डॉ तन्वि जायसवाल युवाओं को प्रेरित किया। मेले में जनहित से संबंधित अनेक स्टाल लगाए गए जहां ग्रमीणों ने जानकारी हांसिल की। आयोजक डॉ० दीपेंद्र सिन्हा, डॉ० आनंदिता रजत मेले की व्यवस्था में लगी रहीं। मेले का समापन 16 फरवरी को होगा। शाम को देवी देवताओं के मनमोहक झांकी के साथ लोकगायक गगनदीप सिंह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष अभय सिंह के साथ उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार, महिला व पुरूष आरक्षी भी मौजूद रहे।
जनहित मेले में सहयोग कर रहे मिल प्रबंधन कमेटी के सदस्य जमुना प्रसाद दुबे, सुरेश, विनोद कुमार, बृजभूषण पाठक, रविंद्र कुमार, पंकज दुबे, इंद्रेश कुमार, अमर कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

