छपिया।रविवार को विधानसभा गौरा के विद्यार्थी जन कल्याण इण्टर कॉलेज में पी डी ए पंचायत मासिक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण नेता कार्यकता साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रत्याशी प्रभारी संजय विद्यार्थी ने कहा कि आज जो हम लोगों को डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के द्वारा जो अधिकार प्राप्त थे धीरे धीरे भाजपा समाप्त कर रही है। आज जो हमारे पीडीए परिवार के हैं उनके बच्चों को नौकरी रोजगार नही मिल रहा है एवं बढ़ती महंगाई गरीबी आम जनमानस का जीना दुश्वार हो गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तरफ जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। निश्चित ही 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने से ही बाबा साहब के द्वारा बनाए गये संविधान की रक्षा होगी कार्यक्रम का संचालन अंबुज तिवारी,कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन यादव ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से बब्बू सोनी,शिव अखिलेश विश्वकर्मा, मोहनलाल यादव संजय कनौजिया विजय यादव,हेमंत पाण्डेय,हर्ष चौधरी,नरेंद्र यादव सुशील पाण्डेय,मोहमद शाहिद,संतोष यादव,अनूप शर्मा,विनोद यादव, राम सागर मौर्या, पंकज यादव,राम सुरेमन भारती, सिराज अहमद, राम किशन पासवान,हाफिज सुभान, अशोक मिश्रा, प्रतिभा यादव,पवन शर्मा,श्रवण श्रीवास्तव,नंदलाल साहू,अनिल गुप्ता,राम चरित्र गौतम,राजकुमार प्रजापति, राजेश शर्मा,हरीश चन्द निषाद, राम चंदर,सुहेल अहमद,तरुण,शहजाद अली,राहुल प्रताप,राम प्रकाश चौरसिया राजू वर्मा सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।

