गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुमित सिंह ने सादुल्लानगर,रामपुर अरना,भूसी चौरहा,धुसवा क्षेत्र में आधार कार्ड के लिए भटक रहे लोगों की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी बलरामपुर से मांग किया।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुमित सिंह ने समस्याओं को अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व में सभी उप डाकघरों पर आधार कार्ड बनाया जा रहा था। परंतु अब तकनीकी कारण से बंद कर दिया गया है। जिस पर लोग दर-दर भटक रहे हैं। बच्चों के स्कूल प्रवेश में समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही राशन कार्ड धारकों को ईकेवाईसी करने में समस्या उत्पन्न हो रही है।जल्द से जल्द आधार पंजीकरण शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी बलरामपुर को अवगत कराया गया है।

