गोंडा।जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमदही के तारा पुरवा गांव का है। यहां के निवासी एक व्यक्ति पर दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। जिसका सोशल मीडिया में खूब वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल विडियो की पुष्टि यूपी लाइव टाइम 24×7 नहीं करता है। वायरल विडियो में देखा जा सकता है कि दबंग कितनी निर्दयता से मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए एक असहाय व निर्बल व्यक्ति पर दनादन लाठी डंडे बरसा रहा है। वहीं गरीब व्यक्ति असहाय होकर अपना बचाव भी नहीं कर पा रहा है। घटना अमदही ग्राम पंचायत के पूरे तारा गांव का है। यहां का निवासी पीड़ित दलित रमेश कुमार पासवान पुत्र राममिलन पासवान का कहना है कि मैं अपने घर पर सुबह-सुबह अलाव ताप रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी फौजदार पासवान पुत्र बांकेलाल, रोहित पासवान पुत्र फौजदार पासवान मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मेरे घर पर चढ़ आये और मेरे ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उनके हमले में मेरा हाथ टूट गया। और कमर से लेकर पूरे पैर में गंभीर छोटे आई हैं। मैं ठीक से चल भी नहीं पा रहा हूं। वहीं मेरी पत्नी पर भी दबंगों ने ईंटों से हमला कर दिया। जिसमें मेरी पत्नी के कमर व सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। चोटों के निशान अभी भी बने हुए हैं।
पीड़ित ने घटना की तहरीर उमरी बेगमगंज थाने में दी है। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दबंग अभी भी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। और जान से मार डालने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष उमरी बेगमगंज से दूर भाष से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है विवेचना जारी है।

