गोंडा।समाजवादी पार्टी के मुखिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में PDA जन चर्चा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसके क्रम में शनिवार को गोंडा के कटरा बाजार विधानसभा के अंतर्गत ग्राम आसिधा के दलित बस्ती गोहन्ना पुरवा में PDA जन चर्चा कार्यक्रम का चौपाल लगाया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान ने कहा कि पीडीए दलित समाज ने लोकसभा चुनाव 2024 में अखिलेश यादव पर भरोसा करके 37 सीट जीताने में बड़ा योगदान दिया है।सपा मुखिया अखिलेश यादव देश के लोकतंत्र और डॉक्टर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को बचाने का काम कर रहे हैं।

उन्होनें कहा की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी लोग मिलकर समाजवादी पार्टी को चुनाव जिताएं।और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं।इस मौके पर फरमान खान,सभासद संचित पासवान,सोनू वर्मा,शंकर पासवान, राम अवध,राजित राम पासवान,अलगू पासवान राहुल वर्मा राजेश यादव,अंकुर पासवान,छबीले राम,बड़का,रामराज कनौजिया,राम फेर पासवान,लालनी,राजू प्रजापति , संगम लाल,अर्जुन प्रसाद,साहित सैकड़ो सपा समर्थक मौजूद रहे।

