गोंडा।उत्तर प्रदेश शासन व कारागार मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को गौशाला प्रारंभ की गयी है। जेल अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक व उनकी धर्मपत्नी साधना पाठक ने विधि विधान से पूजन कर गौशाला को प्रांरभ किया।

इस अवसर पर जेल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. अखंड प्रताप सिंह, प्रभारी जेलर सुरेश कुमार, डिप्टी जेलर शैलेंद्र वर्मा, सूर्य नाथ यादव, फार्मासिस्ट रवींद्र शुक्ला, हेड जेल वार्डर दयाराम, राजेश कुमार यादव, जेल वार्डर श्याम मुरारी, बीरबल, राम जन्म यादव, अभिषेक कुमार, गिरजेश प्रसाद, अजय कुमार, रमाशंकर सरोज, कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह व आलोक कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

