गोंडा।बनगांव क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान ने किया। इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच बुधई पुरऔर हसना पुर के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए हसना पूर ने एक पहाड़ जैसा स्कोर88 रनों का बुधी पुर के सामने रख्खा जवाब में उत्तरी बुधी पुर टीम ने खेलना शुरू किया और जवाब में कमज़ोर टीमबूधी पूर ने 88 रन बनाकर मैच को बराबर कर दिया एक ओवर का सुपर मैच खेला गया बोधिपुर ने पहले खेलते हुए एक ओवरमें 9 रन बनाया और जवाब में हसना पूर सिर्फ 6 रन ही बना पाई और मैच कोबुधी पूर टीम ने जीत लिया।

उद्घाटन करता रईस अहमद ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की टीम कोई छोटी बड़ी नहीं होती है खेल खेल होता है कोई भी जीत सकता है कोई भी हार सकता है लगन से खेल को खेलना चाहिए और खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है और प्रतिभाओं की खोज भी होती है आयोजक टीम का मुख्य अतिथि ने आभार व्यक्त किया और मुख्य अतिथि को आयोजक टीम के सदस्यों ने मोहम्मद अहसान सिद्दीकी अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष आदिल खान खालिद सिद्दीकी शारिक जिलानी आदि ने माला पहनकर स्वागत किया इस अवसर पर डॉक्टर जुनैद राम सूरत प्रधान जमाल अरशद अमीर अहमद शाहरुख आदि हज़ारो दर्शक उपस्थित रहे।

