इक़बाल शाह
गोण्डा।कांग्रेस व भाजपा पर तीखे वार करते हुए जिले में आए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर निशाना साधा। भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है। 2024 में बसपा अपने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और इंडिया व एनडीए को पीछे धकेल देगी।

जिले के पण्डरीकृपाल क्षेत्र के बकठोरवा में रविवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कैडर कैम्प में पहुंच उन्होंने महंगाई व बेरोजगारी पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा बसपा कभी भी इंडिया गठबंधन के साथ नहीं गई। क्योंकि बसपा अकेले दम पर जनता का गठबंधन तैयार कर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को मुफ्त राशन तो दे रही है। लेकिन उधर महंगाई आसमान पर पहुंचा दिया। गरीब जनता पांच किलो राशन के झासे में आकर दूसरे सामानों पर रुपया गवां रहा। उन्होंने भाजपा के काला धन वापस लाने व बेरोजगारी मिटाने वाले वादों पर तंज कसा। कहा कि दो करोड़ रोजगार देने की बात जो कही थी। वो दूर की बात रही बल्कि सभी नौकरियां एनजीओ व प्राइवेट सेक्टर के हाथों बेच दी। प्राइवेट सेक्टरों में ओबीसी, एससी एसटी के लिए कोई आरक्षण की गुंजाइश नहीं छोड़ी। उन्होंने भाजपा को संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि आज भाजपा बाबा डा.भीमराव अंबेडकर के संविधानों से छेड़छाड़ कर रही है।

