इक़बाल शाह
गोण्डा।सिगरेट और शराब लाने से इंकार करना अंकित तिवारी को काल के गाल में घसीट ले गया। निजी हास्पिटल के संचालक आरोपी डाक्टर दीपक सिंह ने हैवान बनकर अपने गुर्गो के संग मिल युवक की हत्या कर दी। यहीं नहीं शातिराना दिमाग चल हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने शव देख जीआरपी को सूचना दी। जिसपर शुक्रवार देर रात परीजनों की तहरीर पर रेलवे पुत्र ने आरोपी डाक्टर समेत दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

शहर के सर्कुलर रोड पर स्थित नारायणा हास्पिटल के संचालक डा. दीपक सिंह समेय दो लोगों पर मृतक अंकित तिवारी के चाचा ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात हास्पिटल के संचालक डा. दीपक सिंह ने मृतक अंकित तिवारी से सिगरेट व शराब लाने को कहा था। जिसको लाने से युवक ने इंकार कर दिया। युवक के इंकार करने पर आरोपी डाक्टर हैवानियत खी सगरी हदे पार कर अपने गुर्गो के संग मिल अंकित का अपहरण कर उसकी बेहरमी पिटाई की और सर पर किसी राड सज हमला कर हत्या कर दी। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए उसके शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने जब शव को ट्रैक पर देखा तो उसने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के हाथ और पैर की हड्डी कई जगह सज टूटी मिली और सिर व गले में गंभीर चोटों के साथ गहरे घाव के निशान भी मीले है। सीओ जीआरपी गोरखपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

