खरगूपुर,गोंडा।गणतंत्र दिवस का पर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया। विद्यालयों ने प्रभात फेरी निकाली और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कॉलर एकेडमी फतेहगढ़ के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने खरगूपुर में प्रभात फेरी निकाली और आकर्षक झांकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।

राजकीय महाविद्यालय भवानीपुर कला में झंडा फहराया गया और नोडल अधिकारी डॉ संदीप कुमार एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर प्रवीण सिंह ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष राजीव रस्तोगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉक्टर जी एम चिश्ती सत्य साइ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में प्रबंधक जगदीश मिश्रा थाना खरगूपुर में थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह जानकी नगर में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश तिवारी संझवल ग्राम में प्रधान दीप नारायण तिवारी भवानीपुर कला में प्रधान केडी शुक्ला ने उल्लास पूर्ण माहौल में झंडा रोहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया तथा जगह-जगह प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ ।

