-हास्पिटल के डाक्टर पर लगा हत्या का आरोप
-पांच डाक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
इक़बाल शाह
गोण्डा।जिले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शहर के सर्कुलर रोड पर स्थित एक निजी हास्पिटल में कार्य करने वाले युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना से स्तब्ध होकर परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप हास्पिटल के एक डाक्टर पर लगाया है।
शुक्रवार जहां एक तरफ गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहे थे। तो वहीं दूसरी ओर शहर के बीच से एक सनसनीखेज मामला सामने आ गया। मोतीगंज थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव का रहने वाला अंकित तिवारी का शव रेलव ट्रैक पर पड़ा मिला। बताया जाता है कि उक्त मृतक युवक शहर के एक निजी अस्पताल नारायणा हास्पिटल में काम करता था। बुधवार को वह छुट्टी लेकर घर के लिए निकला। परिजनों के मुताबिक शाम को वह अपने पीता से मोबाइल पर बात भी की। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों को शंका होने लगी। जिस पर वह लोग हास्पिटल पहुंच मृतक के बारे जानकारी लेना चाहा तो वह मौजूद डाक्टर ने जीआरपी से सम्पर्क करने की बात कही। जब जीआरपी से पता किया गया तो घटना के बगरे में जानकारी हुई। इस पर परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टर ने अपने साथियों के साथ मिल उसके बेटे की हत्या कर दी है। परिजन कोतवाली नगर में आरोपी डाक्टर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम नेहा शर्मा ने पांच डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करने को कहा है। डीएम ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

