गोंडा।जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा रूंगटा के पर्यवेक्षण में जनपद न्यायालय स्थित विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. प्रेम दयाल व डॉ. फारूख सगीर के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय से आयी डाक्टरों की टीम के द्वारा न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मौजूद लोगों को डाक्टरों की टीम द्वारा बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने संबंधी उपयोगी जानकारी दी गई।

