गोसाईगंज,अयोध्या।हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है।हारे हुए खिलाड़ियों को निराश होने के बजाय और मेहनत करनी चाहिए जिससे कि आने वाले समय में वो भी सफलता पा सके। जो भी खिलाड़ी दिनचर्या बनाकर खेलो में निरन्तर प्रयास करेगा,वह एक न एक दिन अवश्य ही अपनी पहचान बनाने में सफल होगा। इस क्रिकेट मैच का आयोजन जिस तरह छोटे- छोटे बच्चों ने किया है वह वास्तव मे काबिले तारीफ है। मैं इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

उक्त बातें गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं श्री सीता रामजी विराजमान मंदिर सेवा ट्रस्ट कस्बा दिलासीगंज की सदस्य आरती जयसवाल ने गोसाईगंज कस्बे में बलदेव इंटर कालेज के पीछे मैदान में तेलियागढ़ क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रूप में फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने टीम शहीद वारी तथा आरसीबी हंटर के बीच होने वाले मैच में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। मैच में अंपायर की भूमिका मो. दानिस अंसारी तथा फरहान अंसारी एवं कॉमेंट्रेटर की भूमिका रेयान आबदी व कैफ नजफ़ी निभा रहे थे। प्रतियोगिता के आयोजक नगर पंचायत के पूर्व सभासद अमीरउल्लाह राईन के पुत्र मो. सलमान राईन ने बताया कि दोपहर 2 बजे से चलने वाले प्रतियोगिता का समापन 7 जनवरी को होगा। प्रतियोगिता में तेलियागढ़ मस्जिद, शहीदवारी, आरसीबी, अंसार नगर, तेलियागढ़ नाला, टीसीसी की टीमें भाग ले रही हैं। मैच जीतने वाली टीम को 851 रुपए तथा उप विजेता टीम को 451 रुपए नगद दिया जाएगा। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार जायसवाल, मुजफ्फर आफाक,विनोद जायसवाल,नवी हसन अंसारी, लारेब अंसारी, हमजा अंसारी,मो0 सैफ अंसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

