करनैलगंज,गोंडा।तहसील करनैलगंज क्षेत्र में खनन कारोबारियों द्वारा रातों रात जेसीबी व डंपर लगाकर बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी व बालू का खनन किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का अंकुश न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। इसी का नतीजा है कि बिना किसी अधिकारी के भय के रातों रात धरती का सीना चीर कर सैकड़ो डंपर मिट्टी व बालू का खनन किया जा रहा, जिससे एक तरफ ग्रामीण क्षेत्र की सड़के बर्बाद हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों की नींदें हराम हो रही है।

मगर इन दबंगों के भय से कोई मुंह खोलने को तैयार नही है तो वहीं जिम्मेदार इतना कुछ होने के बाद भी मौन हैं। खनन माफिया दिनरात जेसीबी से करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पारा, बरगदी, मुंडेरवा, नारायनपुर मांझा, बुढवलिया, चंगेरिया, कथौली व कचनापुर के बीच में जमकर खनन कर रहे हैं। जिसमें दो जेसीबी व कई ट्राली व डंपर इस्तेमाल कर खनन किया जा रहा है। मगर खनन माफिया के पहुंच के आगे जिम्मेदार चुप हैं। यही नहीं थाना कटरा बाजार क्षेत्र के सेमरा, पहाड़ापुर, मनिकापुर, चौरी, कपूरपुर सहित कई अन्य जगहों पर जमकर खनन किया गया है
जिले से जो भी खनन अनुमति आती है उसे तहसीलदार देख रहे हैं, बिना अनुमति खनन या साधारण मिट्टी के नाम पर बालू खनन पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। – भारत भार्गव, उपजिलाधिकारी, करनैलगंज

