मुश्ताक अहमद
गोंडा।उत्तर प्रदेश के गोंडा से दिल दहलाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां एकतरफा इश्क में पड़ा मजनू युवती के घर पहुंच कर खुद को पेट्रोल डाल कर आग लगा ली।आनन-फानन में उसे मेडिकल कालेज गोंडा लाया गया,जहां हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूला झूल रहा है।सूचना पर पुलिस की फोरेंसिक सहित कई टीमें घटना की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार उमरीबेगमगंज थाने की ग्राम पंचायत अल्लीपुर खाण्डेराय के मजरे रैकवार निवासी शिवम सिंह (17) अपने एक रिश्तेदार परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से एक तरफा इश्क करता था। कुछ समय पहले से वह फोन पर बात चीत करता आ रहा था। जब लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो थाने पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। सोमवार को प्रेमी अपने घर से दो किमी दूर बाइक से डिब्बे में पेट्रोल और माचिस लेकर लड़की के घर पहुंचा और खुद अपने ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली। ग्रामीणों ने उसे आनन फानन में लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे रिफर कर दिया। लड़की के घर वालों की मानें तो वह पिछले कई महीनों से लड़की से बात कर उसे परेशान करता था। लड़की की शादी तय होने के बाद से और परेशान करने लगा। सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। क्षेत्राधिकारी करनैलगंज सौरभ वर्मा ने बताया कि युवक ने खुद अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। पुलिस जांच कर रही है।
परिजन थाने me कर रहे थे समझौता,युवक ने लगा ली आग
दोनों पक्षों के लोग थाने पर बैठे रहे वहीं दूसरी ओर मजनू युवती के घर पहुंच गया। और उसके घर के सामने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। बताया जाता है कि युवक ने यह कदम लड़की की शादी तय होने से आजिज होकर उठाया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं।
दोनों की मुलाकात एक कार्यक्रम में हुई थी
दोनों पक्षों के लोग रिश्तेदार हैं।सिरफिरे युवक लड़की की भाभी का भतीजा है।दोनों रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में मिले थे। और वहीं से बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। लड़की के परिजनों का कहना है कि युवक एक तरफा प्यार की बात करता था जबकि लड़की सिर्फ एक रिश्तेदार होने से बातचीत करती थी।

