मसकनवा,गोंडाकस्बे के रेलवे क्रॉसिंग ग्राउंड में सौभाग्य मैरिज हाल एवं श्रीराम ऑटो गैरेज कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खालेगांव व सादुल्लाहनगर टीम के बीच खेला गया। खालेगांव की टीम ने फाइनल मैच जीता। खालेगांव टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 270 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी अभय ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 76 रन बनाए।
जवाब में सादुल्लाह नगर की टीम 13 ओवर में 125 रन आल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अभय तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सादुल्लाह नगर टीम के खिलाड़ी के खिलाड़ी बंटी को दिया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनमीत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र पांडेय ने विजेता व उप विजेता को शील्ड, कप पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका में सलमान सिद्दीकी, मनीष द्विवेदी कमेंट्री शाहिद व अमित, स्कोरर अरविंद और सतीश रहे।

