गोंडा।जनपद के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत लिदेहना ग्रंट में कुछ दबंग एक महिला के मकान को अपनी दबंगई के बल पर उसके मकान को हड़पने की नियत से छत नहीं लगाने दे रहे हैं। पीड़िता महिला ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने 23 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की भीख मांगी है।

लिदेहना ग्रंट गांव निवासिनी रजपता पत्नी पृथ्वीनाथ पांडेय ने उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि उसका कोई सगा भाई नहीं है। पिता की मृत्यु के पहले ही पीड़िता के पिता ने अपनी पुत्री रजपता पत्नी पृथ्वीनाथ को पंजीकृत वसीयत कर रखा है। जिससे उनकी चल और अचल संपत्ति पर वो काबिज दाखिल है। जो उसके पटीदारों को न गवार गुजरा है। महिला का कहना है कि वह अपने पुराने मकान में रह रही है। उसका कुछ हिस्सा तोड़वाकर नया निर्माण करवाना चाहती है। पीड़िता का आरोप है कि उसके दबंग पटीदार दूधनाथ पुत्र चंद्रभूषण, लवीश के साथ ही अवधेश कुमार पुत्र राकेश सभी लोग मिलकर मकान का छत नही लगने दे रहे हैं। विरोध करने पर सभी आमादा फौजदारी हो जाते हैं। जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, बावजूद इसके दबंगों ने अपनी दबंगई के बल पर जबरन छत लगा कर कब्ज़ा करना चाहते हैं।

