गोंडा।कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में कचहरी परिसर में बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान अमित शाह को बर्खास्त करो नारे के साथ महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया है।
जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा भाजपा सरकार के केंद्र व राज्य के मंत्रियों द्वारा आए दिन देश की आजादी के साथ ही देश को देश बनाने में अपना महान मूल्य योगदान देने वाले महापुरुषों के विरुद्ध बोलने की आदत पड़ गई है।इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर के प्रति अनुचित टिप्पणी की गई जो देश की अवाम को बर्दाश्त नहीं है।कांग्रेसी जन देश के राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि बाबा साहब का अपमान करने वाले गृहमंत्री अमित शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर जेल भेजा जाए।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान,विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष पांडेय,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर,विनय प्रकाश त्रिपाठी,शाहिद अली कुरेशी,अवसार अहमद ब्लॉक अध्यक्ष,हरिश्चंद्र श्रीवास्तव नगर पंचायत प्रत्याशी,अवधेश तिवारी,दीप कुमार मिश्र,अब्दुल्ला,राजू सेवादल,सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

