गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।आबादी के बीच से होकर जाने वाले चकमार्ग पर अवैध कब्जे के विरूद्ध ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अवैध कब्जा हटवाकर चकमार्ग पर खडंजा /इंटरलाकिंग निर्माण की मांग की है।
थाना रेहराबाजार के ग्राम पंचायत भगवानपुर ग्रिंट के अहिरनडीह पूर्वी के ग्रामीणों नितीश, सुखदेव, प्रिंस, लालू ,सतीश आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अहिरनडीह पूर्वी में गाटा संख्या 507 चकमार्ग भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। पूर्व में ग्रामीण उक्त रास्ते से होकर आते जाते थे।
लेकिन गांव के ही राजनीतिक रसूख वाले लोग चकमार्ग भूमि पर पक्का निर्माण करके अवैध अतिक्रमण कर लिए हैं जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित है। उक्त अवैध कब्जे के विरूद्ध कई उच्चाधिकारीयों से शिकायत की गई लेकिन हल्का लेखपाल हर बार अपनी आख्या में चकमार्ग खाली होने की रिपोर्ट भेज देते हैं । अवैध अतिक्रमण से दर्जनों परिवारों का आवागमन बाधित है।
ग्रामीणों ने बताया कि चकमार्ग पर अवैध कब्जे के कारण ही प्रधान द्वारा चकमार्ग पर पक्का निर्माण नहीं कराया जा रहा है जबकि चकमार्ग दर्जनों घरों के बीच से होकर जाता है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चकमार्ग भूमि की पैमाईश करवा कर अवैध कब्जे मुक्त कर पक्का निर्माण कराने की मांग जिलाधिकारी बलरामपुर से की है।

