गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।अचानक गुटखा पान मसाला के दामों में हुई वृध्दि ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।पांच रूपए में मिलने वाला कमला पसंद का पाउच अब छह रूपये में मिलने लगा है।
सूत्रों की माने तो यह बड़े व्यापारियों द्वारा माल डंप करने के कारण गुटखा पान मसाला के दामों में आई वृद्धि बताया जा रहा है।हालांकि सामानों के आवागमन रोजमर्रा की तरह सामान्य रूप से चल रहा है फिर भी एका एक दामों में आई उछाल ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।गुटखे में ऐसी बढ़ोत्तरी कोविड महामारी के दौरान हुआ था जब कर्फ्यू के वजह से सामानों का आवागमन पर प्रभाव पड़ा था।फिलहाल ऐसे समय में अचानक हुए दामों में वृद्धि ने गुटखा पान मसाला के प्रेमियों को दुविधा में डाल दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

