गोंडा।मंगलवार देर शाम को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल के निर्देश पर यातायात प्रभारी जगदम्बा गुप्ता द्वारा गोण्डा-अयोध्या हाईवे पर विशेष वाहन चेंकिग अभियान चलाया । और आने जाने वाले बड़े माल वाहक वाहनों ट्रक, डीसीएम, टैक्टर ट्राली आदि 65 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया और नम्बर प्लेट ढककर चलने वालों,नम्बर मिटाकर चलने वाले, नम्बर प्लेट के उपर बंफर लगाकर चलने वाले,बिना नम्बर प्लेट के चलने वाले 32 वाहनों का चालान किया गया। सिंचाई विभाग तिराहा से मंडे नाला तक रोड के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने वालों को रोड से हटवाया गया।

वाहन चालकों को निम्न यातायात नियमों के पालन करने की दी हिदायत
▶वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/इयरफोन का प्रयोग न करे।
नाबालिग बच्चों का वाहन चलाना वर्जित है।
▶दो पहिया वाहन चालक एवम् पीछे बैठी सवारी का हेलमेट प्रयोग करना अनिवार्य है।
▶चार पहिया वाहनों का प्रयोग करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
▶गाड़ियों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाना नियम विरुद्ध है।
▶गाड़ियों की निर्धारित क्षमता से अधिक गति से वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है।
▶दायें बायें मुड़ते समय इण्डिकेटर का प्रयोग करे।
▶वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें।
▶वाहनों पर आगे व पीछे दोनो साइड निर्धारित रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चलें।
▶एम्बुलेंस एवं फायर वाहनों को जाने हेतु रास्ता पहले प्रदान करें।
▶नशीले/मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं।
▶वाहन चलाते समय सड़क पर स्टंट न करे।
▶सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्तियों की मदद करें तथा 112 को सूचित करें।

