गोंडा।शनिवार की देर शाम जिल के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या-गोंडा हाईवे पर टैंकर और कार की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने त्वरित सहायता पहुंचाते हुए एंबुलेंस के सहारे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दो लोगों की हालत नाज़ुक होने से दो लोगों को इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। और एक घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे घर वापस भेज दिया।

शनिवार की देर शाम अयोध्या-गोंडा हाईवे पर चंदापुर गांव के पास वाहन संख्या यूपी 40 एक्स 1634 अर्टिगा से माया सिंह पत्नी विवेक सिंह निवासी हनुमान कॉलोनी बहराइच उम्र करीब 40 वर्ष अपने बच्चों के साथ बलिया जा रही थी।सामने से आ रही टैंकर यूपी 51 टी 9813 ने अर्टिगा कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठी माया सिंह उम्र करीब 40 वर्ष, चालक नंदकुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी अलवर राजस्थान उम्र करीब 57 वर्ष व माया सिंह की पुत्री सुप्रिया सिंह पुत्री विवेक कुमार सिंह उम्र करीब 12 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। वही टैंकर की टक्कर इतनी तेज थी कि रोड के बगल मोटरसाइकिल से खड़े एक युवक अभिषेक शुक्ला पुत्र कुंवर जी शुक्ला निवासी ग्राम चौरी हर्षो पट्टी थाना मोतीगंज भी घायल हो गए। और मुख्य मार्ग पर भीषण दुर्घटना से अफरा तफरी मच गई। वहीं आस पास लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व थानाध्यक्ष वज़ीरगंज अभय सिंह अपने दल बल के साथ सहायता करते हुए घायलों को रेस्क्यू करके वहां से बाहर निकाला और एंबुलेंस के सहारे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर होने से इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया। और एक को प्राथमिक उपचार करते हुए घर भेज दिया। थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह ने बताया कि सभी घायल सुरक्षित हैं। इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। दुर्घटना के संबंध में जांच पड़ताल व लिखा पढ़ी की जा रही है। छतिग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।

