गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।ब्राह्मण चेतना संगठन के कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ ही कार्यकारिणी का गठन किया गया।रविवार को बाबा पब्लिक स्कूल परसिया में आयोजित बैठक राजन ओझा में संरक्षक ब्राह्मण चेतना संगठन ने अपने उद्बोधन की शुरुआत परशुराम भगवान की जयकारे के साथ करते हुए कहा कि कार्यकारिणी विस्तार के बारे में मुझे कुछ कहने का निर्देश मिला है आज की युवा से ज्यादा अपेक्षा रखते हैं हर युवा में जोश है और वह हर काम को कड़ी मेहनत से करने में समर्थ है ऐसे ही हमारे बीच तमाम युवा है जो काफी मेहनत कर संगठन को कामयाबी की ओर ले जाने की क्षमता रखते है आप सबको विदित है कि आज जो हमारा समूह या हम लोग सप्ताह में एक ही दिन एकत्रित होते हों और चाहे वह व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी भी माध्यम से ही एकत्रित हो रहे हों यह सब इन्हीं लोगों की मेहनत और लगन का नतीजा है । आदेश उर्फ रिंकू तिवारी ने संगठन की नींव डाली है पहले ग्रुप बनाया लोगों से सामंजस्य स्थापित किया । इनकी कर्मठता को देखते हुए इन्हें संगठन के अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया।
उक्त के क्रम में आदेश/रिंकू तिवारी अध्यक्ष,द्वारा अपने साथ कार्य करने वाले सदस्यों के नाम एवं दायित्वों के बारे अवगत कराया जो
रवि प्रकाश पाण्डेय उपाध्यक्ष, प्रीतम अविनाश त्रिपाठी सह- उपाध्यक्ष, संतोष त्रिपाठी सचिव ,जय प्रकाश/विभू मिश्रा शह कोषाध्यक्ष ,राजू मिश्रा कोषाध्यक्ष,राजेश मिश्रा, महामंत्री ,राहुल मिश्रा प्रभारी सोशल मीडिया ,हिमांशु ओझा सहयोगी सदस्य सोशल मीडिया उपरोक्त कार्यकारिणी गठन के प्रस्ताव पर प्रसन्नतापूर्वक सलाहकार/मार्गदर्शन समिति के सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई इसके साथ ही बैठक में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लगभग 51 सभ्रांत व्यक्तियों द्वारा भी उक्त प्रस्ताव पर सहर्ष सहमति प्रदान की गई। बैठक में उपस्थित चतुर्भुज नाथ तिवारी रमेश तिवारी,अरविंद उपाध्याय, आनंद बाबा,बृजेंद्र पाठक, अवधेश उपाध्याय,नारायण मिश्रा,विनोद कृष्ण शास्त्री,मनोज मिश्रा अधिवक्ता,दिलीप मिश्रा,राजाराम मिश्रा,वेद मिश्रा, इंद्रजीत तिवारी आदि विप्रजनों ने अपने विचार व्यक्त किए, सभी वक्ताओं ने विभिन्न दृष्टिकोण से ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु अपने-अपने उत्कृष्ट विचार प्रकट किए तथा संगठन को मजबूत बनाने अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देने के साथ ही संगठन में पदीय दायित्व निर्वहन करने वाले पदाधिकारियों को मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद भी प्रदान किया।

