मनकापुर।शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली मनकापुर का वार्षिक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होने थाने में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को निरीक्षण से पूर्व सलामी दी गई।इसके बाद उन्होंने भोजनालय कक्ष,आवास,थाना परिसर,थाना कार्यालय,विवेचना कक्ष,महिला हेल्प डेस्क,शस्त्रागार,बैरक व बाउंड्री वाल आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर को साफ सुथरा रखने तथा कार्यालय में सफाई के साथ रिकार्डो को अद्यावधिक रखने के लिए कोतवाली प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कप्तान ने शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने के साथ-साथ भोजनालय कक्ष में पोषण युक्त भोजन तैयार करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस के जवानों से द्वारा वार्ता कर घरेलू हिंसा एवं अन्य महिला सम्बन्धी अपराधों से पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं की काउंसलिंग के समय उनकी क्या भूमिका रहेंगी के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की,तथा शिकायतकर्ता को किस प्रकार सुना जायेगा,शिकायत पर किस प्रकार कार्यवाही की जायेगी,नए कानून को किस प्रकार से अमल में लाया जाएगा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।अपराध रजिस्टर चेक कर प्रभारी निरीक्षक मनकापुर को अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस गश्त तेज करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बीट आरक्षियों की बीट बुक चेक कर उनके कर्तव्यों के बारे में पूछताछ की।कप्तान ने चौकीदारो के साथ संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम पूछते हुए उनको टॉर्च व कंबल वितरित करते हुए अपराधियों से सम्बन्धित सूचनाओं से प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

