गोंडा।जनपद के कोतवाली नगर निवासिनी एक विधवा महिला ने तहरीर नगर कोतवाली पुलिस को दी,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विधवा महिला ने तहरीर में लिखा है की उसके पति का निधन हो चुका है। तिलकराम यादव बदनियती से उसके अंगों से छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर मारपीर करते हुए बच्चों सहित उसे उसके घर से भगा देने क़ी धमकी देता है। जिससे महिला काफी परेशान है। महिला ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग क़ी है। महिला क़ी तहरीर पर पुलिस ने तिलकराम यादव निवासी रानी पुरवा जानकी नगर के विरुद्ध छेड़खानी सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया की मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई क़ी जा रही है।

