गोण्डा।जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बभनान-खोड़ारे रोड पर थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित एस० आर० पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की शाम बाइक सवार दंपत्ति को बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक मे ठोकर मारकर गिरा दिया।और जेवरों से भरा बैग लूटकर थाने के सामने से फरार हो गए।दंपत्ति अपने ससुराल से वापस आ रहे थे।गहनों की कीमत छः लाख बताई जा रही है।थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

खोड़ारे थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाँव निवासी मनोज तिवारी गुरुवार की शाम अपने ससुराल बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव से वापस अपने घर लौट रहा था,इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे के आसपास बाइक सवार दंपत्ति से बभनान-खोड़ारे रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने खोजबीन शुरू की लेकिन तबदक बहुत देर हो चुकी थी।
लूट की वारदात से थर्राया खोड़ारे
लूट की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई लूट के वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस के साथ सीओ मनकापुर आर०के० सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने तत्काल वाहन चेकिंग व संघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
17 नवंबर को होने थी बेटी की सगाई
पीड़ित मनोज तिवारी के बेटी की 17 नवंबर को सगाई है।बेटी की शादी के लिए उसने ससुराल में जेवर आदि इकट्ठा करके रखा था।बेटी की शादी करीब होने के कारण ससुराल से जेवर लेकर आ रहा था।पीड़ित का कहना है कि लेडीज हैंडबैग में मंगलसूत्र,अंगूठी,नथिया,पायल,झुमकी,पवजेब,चैन सहित लगभग 6 लाख रुपए का जेवर था।
इस बाबत सीओ आरके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।बदमाशों के तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता से ट्रेस किया जा रहा है।मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

