करनैलगंज,गोंडा।शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के पर कटरा घाट स्थित सरयू नदी के पावन तट पर भोर से ही डुबकी व दान देने का सिलसिला शूरु हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर लगे मेले में महिलाओं एंव बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

कटरा शहबाजपुर घाट, सकरौरा घाट, कचनापुर घाट, यमदुतिया घाट, भौरीगंज घाट एंव पसका त्रिमुहानी घाट पर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान कर मेले का लुत्फ़ उठाया। इन स्थानों पर लगने वाले मेलों में अव्यवस्था का बोलबाला दिखा। स्नान व मेले में भीड के चलते गोंडा-लखनऊ मार्ग पर पूरे दिन जाम जैसी स्थिति बनी रही। करीब चार किलोमीटर दूर तक वाहन रेंगते रहे। भोर से ही जाम हटवाने के लिए पुलिस को कडी मशक्कत करनी पड़ी। मेले मेें सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैदी से जुटा रहा।

