पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्य
मनकापुर,गोंडा।वंदे भारत व अन्य ट्रेनों पर आए दिन पत्थर फेंकने की शिकायत मिल रही थी।ट्रेनों पर पत्थर फेंकने जैसी घटना पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की टीम बुधवार को पास के गांवों में जन जागरुकता के लिए गई थी।गांव से वापस आते समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में बैठे आरपीएफ के जवान बाल-बाल बचे।
मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर स्थित भरहू गांव के पास रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक श्याम राज अपनी टीम के साथ पास के गांव गये थे।डाऊन वंदे भारत ट्रेन पर अज्ञात लोगों ने जाते समय पत्धर बाजी किया था।इस घटना को लेकर आरपीएफ जवानों की टीम बुधवार को ग्रामीणों को जागरुक करने पहुंची थी।गांव से वापस आते समय मुख्य सडक पर पहुंचे ही थे,इसी बीच प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ के पास फोन आया।वाहन रोकर बात करने लगे इसी बीच मसकनवा की ओर से आ रही स्कार्पियो चालक सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर मे खड़ी आरपीएफ की सरकारी गाड़ी में ठोकर मार दी। सरकारी वाहन सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरी। ग्रामीणो की मदद से जवानों को गाड़ी का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस स्कार्पियो को कोतवाली ले आई। हादसे में प्रभारी समेत सभी सवार जवानों को मामूली चोटे आई हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जायेगा।

